मिर्जापुर, मार्च 14 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में गुरुवार की रात विवाहिता तथा अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद अधेड़ की हालत गंभीर देख चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ ने पारिवारिक विवाद में रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर जब हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। दूसरी घटना धौरहा गांव की है। गांव निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता का अपने पति से विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी हालत में पति ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती करा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.