फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- थाना रामगढ़ में मेहरून निशा निवासी नगला गूलरिया ने मुकदमा दर्ज कराया है कि शादी के बाद उसको ससुरालियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। मारपीट की जाती है और अब उसको एक साल पहले ससुराल से निकाल दिया था। उसके एक बेटी भी है। तीस फुटा रोड मोहल्ला हाजीपुरा थाना रसूलपुर निवासी पति सईद, ससुर चांद खां, जेठ जहीर, ननद सलमा, भान्जा फराज, भांजी फरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं थाना रामगढ़ में मुस्कान पत्नी रियाजुद्दीन निवासी नूर नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी मां और भाई के साथ पति रियाजुद्दीन, भतीजा वजरुद्दीन, तन्नू ने गाली गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दीं और कहा कि थाने में शिकायत की तो देख लेंगे। आएदिन मारपीट करते हैं और पति ने छोड़ने तक की धमकी दी।े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...