विवान गुप्ता का जूनियर नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए चयन
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में विवान ने सफलता हासिल की है। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के कक्षा आठ के छात्र विवान गुप्ता का चयन सेकंड जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक परेड ग्राउंड स्टेडियम, देहरादून में होगी। विवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और खेल विभाग ने विवान को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.