विवान की आतिशी पारी से जयपुरिया 10 विकेट से जीता
कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंट के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में विवान ने 15 गेंद में 50 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया।प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी व उप प्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने किया। पहले दिन खेले गए छह लीग मुकाबलों में सबसे आकर्षण का केंद्र सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बल्लेबाज विवान गांधी रहे। उन्होंने कात्यायन पब्लिक स्कूल के खिलाफ महज 15 गेंद में 60 रन की आतिशी पारी खेली। विवान ने अपनी पारी में नौ गगनचुंबी छक्के और एक चौका लगाया। इस दमदार पारी की बदौलत जयपुरिया स्कूल ने मुकाबला 10 विकेट से जीता। इस जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दिन के पहले मैच में भी जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलायसिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.