नोएडा, दिसम्बर 22 -- दादरी, संवाददाता। दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में कार में बैठकर शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। एक युवक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर दोस्त के साथ मारपीट की। पीड़ित के शरीर कई फैक्चर हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिटहेरा गांव के रहने वाला उमेश रविवार रात को गांव के ही रहने वाले दोस्त के साथ कार में बैठा था। बताया जा रहा है कि दोनों कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गांव के ही अनुराग, अभिषेक और अविनाश ने मिलकर उमेश के साथ मारपीट कर दी। उमेश पर लोहे की रॉड से वार किए। इससे उमेश के शरीर में कई फैक्चर हो गए। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार च...