नोएडा, मार्च 5 -- दादरी, संवाददाता। ग्रेनो के रामपुर फतेहपुर गांव के समीप ढाबे पर भोजन करने के दौरान ग्राहक और दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ग्राहक ने अपने दो साथियों को बुलाकर कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जैतपुर गांव के रहने वाले गवेंद्र सिंह रामपुर फतेहपुर गांव के समीप एक ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा गांव का रहने वाला सुरेंद्र सोमवार की रात ढाबे पर भोजन करना पहुंचा। इस दौरान सुरेंद्र का किसी बात को लेकर ढाबे के कर्मचारी रिजवान और अनुज से विवाद हो गया। सुरेंद्र ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों मैनपाल और आदित्य को ढाबे पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर ढाबे के कर्मचारी रिजवान और अनुज के साथ बुरी तरह मारपीट की। वह बीचबचाव करने पहुंचे तो ...