फतेहपुर, मई 15 -- बिंदकी। दो वर्ष पूर्व मारपीट का मामला रंजिश का रूप ले चुका है। इकलौते चिराग के साथ अनहोनी का भय बना है। विवाद में समझौता का दबाव बनाने को दबंग साम दाम दंड भेद का पैंतरा आजमा रहे है तो पीड़ित न्याय के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा है। सोशल मीडिया में वायरल प्रकरण पर पुलिस ने कार्रवाई की फर्जी रिपोर्ट तक लगा दी। जबकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव की रहने वाली गायत्री देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2024 को गांव के दबंगों द्वारा तमंचा लहराते हुए घर में घुस मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत मुकदमा दर्ज हुआ था, इसी प्रकरण में सुलह के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आए दिन नशे में धुत्त दबंग घर घुसकर विवाद खड़ा करते है। मोबाइल में फोन करके और मैसेज के माध्यम से धमकी द...