एटा, अप्रैल 22 -- ससुराल में हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे लड़की के पिता और बेटे को दामाद ने बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। दोनों के सिर फोड़ दिए। जानकारी पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव कौआटोला निवासी राजेश ने बेटी प्रियंका की शादी साल 2017 में अनुराग रतन पुत्र यादराम निवासी नगला भगू थाना नयागांव के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन विवाहिता को प्रताणित कर रहे थे। आरोप है मंगलवार की शाम पति अनुराग ने प्रियंका से साथ मारपीट की। नाराज होकर विवाहिता घर से निकलकर खेतों पर चली गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने मायके वालों को बुलाकर पति व ससुर को पिटवाया मायके सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही लड़की के पिता राजेश बेटे कुलदीप के साथ बेटी की ससुराल नगला भगू में पहुंचे...