साहिबगंज, जनवरी 30 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी के निमाईटोला में आपसी विवाद में पहुंचे राधानगर थाना पुलिस के साथ पथराव व दुर्व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार निमाईटोला गांव में बुधवार की देर रात एक किराना दुकान पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत पर दो पक्षों में विवाद हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास में जुटे थे।इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस के उपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले को लेकर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के बयान पर पुलिस के वाहनों पर पथराव करने, पुलिस के साथ गली गलौज व मारपीट करने का आरोप में 28 नामजद व तीन सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ...