नई दिल्ली, अगस्त 25 -- जयपुर, 25 अगस्त। जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान हुई चाकूबाजी में 22 साल के एक युवक शाकिर की मौत हो गई। उसका बड़ा भाई कय्यूम (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। विद्याधर नगर थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की बैठक हुई। पुलिस के मुताबिक, कय्यूम का भट्ठा बस्ती के कुछ युवकों से पुराना पैसों का विवाद था। वह सोमवार रात पहले अकेले ही मौके पर पहुंचा था। यह भी पढ़ें- जयपुर में बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या वहां की स्थिति को देखते हुए उसने अपने छोटे भाई शाकिर को भी बुला लिया।पुलिस ने बताया कि मौके पर करीब पांच से छह लोग मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर आरोप...