आगरा, मार्च 14 -- ढोलना थाना क्षेत्र के दौंकेली गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में जया कुमारी पत्नी राजकुमार निवासी छोटा अइयापुर हाथरस ने बताया है कि घटना गत दस मार्च की दोपहर करीब दो बजे की है। वह अपनी ननद के घर ढोलना के गांव दौंकेली आई थी। यहां पारिवारिक मामले में बातचीत के दौरान उसके ननदोई मोहनपाल, कुशलपाल, हंसराज ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। उसके साथ अभद्रता भी की। जब उसे उसके पति, देवर ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पति, देवर को भी लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। वह घायल पति व देवर के साथ अपनी शिकायत लेकर ढोलना थाना पहुंची। इसके बाद वह पुलिस कार्यालय पहुंची है। एसपी के आदेश पर ढोलना थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.