गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर में खेत में पहले पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने फावड़े से वार कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव सैदपुर निवासी रणजीत सिंह के बेटे अमित और जॉनी सोमवार को खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच दोनों रजवाहे से खेत में पानी खोल दिया। इस बात को लेकर सुमित से विवाद हो गया। सुमित पहले अपने खेत में पानी करने के लिए कह रहा था। आरोप है कि सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर फावड़ा से वार कर अमित व जॉनी को घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.