गोंडा, मार्च 6 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के चन्दापुर निवासी सिकंदर अली पुत्र छेद्दन हुसैन ने थाने पर तहरीर दिया है कि शुक्रवार को सुबह घर के सामने खेत में तम्बाकू की फसल फैला रहा था। इसी बीच तसव्वुर अली, सरवर अली, तबस्सुम निशा, चांदनी पुत्री मुनउवर अली ने मिलकर लाठी डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...