गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- मोदीनगर। शादी समारोह में चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के मौसी के लड़के ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते हुए सोने की चेन व मोबाइल भी छीनकर ले गए। गांव बेगमाबाद निवासी प्रिंयाशु नेहरा अपने दोस्त आकाश की शादी में शामिल होने दिल्ली मेरठ मार्ग पर एसआरएम संस्थान के पास स्थित बीआर फार्म हाउस में शामिल होने के लिए गए थे। चढ़त के दौरान डांस को लेकर प्रियांशु का दूल्हे के मौसी के लड़के शिव से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि शिव ने अपने साथियों क साथ मिलकर प्रियांशु की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन व मोबाइल भी छपटकर अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.