समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास घरेलू कलह के कारण एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान हजपुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास किराए के मकान में रहकर वर्षों से बाजार समिति में सब्जी का कारोबार करता है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...