प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरे चंद लोहंगपट्टी निवासी लालती देवी के घर के सामने गांव के रामदास ने सीढ़ी बनवाने के लिए बांस रखा था। 14 अप्रैल को गांव के संतोष दुबे घर के सामने जा रहे थे। वह रास्ते में बांस रखने को लेकर गाली देने लगे। लालती के बेटे संतोष ने विरोध किया तो संतोष दुबे ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर संतोष विश्वकर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संतोष दुबे, नीरज दुबे, विभा दुबे और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी दबंगों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...