बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने एक महिला और उसके दो बच्चों की लाठी-डंडों व थप्पड़ों से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी तस्बुन निशां पत्नी निजाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बच्चों के बीच खेलते समय कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग उसके घर के पास पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में तीन पर केस दर्ज विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर उसे बचाने पहु...