फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 12 -- शमसाबाद, संवाददाता। जमीनी विवाद में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के साथ मारपीट हुयी और हंगामा बढ़ा तो फायरिंग कर दी गयी। इसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष होराम सिंह बाल बाल बच गए। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसखेड़ा के होराम सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैँ उनकी पैतृ़क जमीन बांसखेड़ा में है।होराम ने पुलिस को बताया कि अपनी जमीन पर जुताई करके फसल बो रहा था। उसी दौरान पूर्वान्ह 11:45 बजे कई लोग आ गए और गाली गलौज करने लगे। हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने आ गए। सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहले नाप जोख कराने के लिए कहा। जब वह घर से वापस आ रहा था उसी दौरान रास्ते में घेर लिया गया और लाठी डंडो से मारा पीटा गया। सभी के पास अवैध असलहे थे। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.