विवाद में बहनों से मारपीट व लूटपाट, चार पर मुकदमा
बलरामपुर, मई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़का शेखा पचीढे में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला व उसकी बहन के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंजनी देवी पत्नी मशाराम निवासी ग्राम बड़का शेखा पचीढे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरे पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मैं अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि उसका ससुर बेला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय पदार्थ, जो वर्तमान में अपने दूसरे बेटे बैजू के यहां रहता है, काफी समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता के अनुसार 26 मई की रात करीब आठ बजे बेला प्रसाद, कृपाराम व लुद्दर एक राय होकर उसके घर पहुंचे। गाली-गलौज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.