सोनभद्र, जून 12 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव के खम्हरिया टोला में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल शिवशंकर निवासी फाटपखना ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी युवक ने विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू उसकी बाईं जांघ के पास लगा, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...