गंगापार, मार्च 15 -- जमीन के विवाद में भाई और भतीजे के साथ पड़ोसी गांव में जाकर कब्जे को लेकर विवाद करने और अवैध पिस्टल लहराने के आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर पुलिस ने अवैध असलहा रखने, मारपीट व गाली-गलौज के आरोप में न्यायालय भेजा। जहां से आरोपी जेल भेजा गया। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत मोनाई गांव निवासी अनुज चौधरी पुत्र राम प्रवेश मांझी ने शनिवार देर शाम 112 डायल पर पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस के गांव के देवेंद्र तिवारी व वीरेंद्र तिवारी पुत्रगण गुलाब शंकर तिवारी तथा ऋतिक तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी उनके गांव आकर जबरदस्ती जमीन कब्जा कर रहे हैं तथा अवैध असलहा लहरा रहे हैं। सूचना पर 112 डायल प्रभारी दरोगा जीतेंद्र बहादुर और सिपाही रवि कुमार जब घटना स्थल पर पहुंचे, देवेंद्र तिवारी अवैध पिस्टल लहराते दिखे। पुलिस अवैध पिस्टल सहित आ...