अमरोहा, मार्च 28 -- गजरौला। पुराने विवाद के चलते पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी निवासी साजिद बीती 21 मार्च की शाम अपने पिता याकूब के साथ चकनवाला से होते हुए घर जा रहे थे। आरोप है कि गांव टोकरा पट्टी के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर कार में तोड़फोड़ कर दी। शोर होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार नेमामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव सुनपुरा कलां निवासी नसरुद्दीन, सुहैल व गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.