बदायूं, अप्रैल 13 -- उझानी। क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गांव पियर बट्टू निवासी राजेश्वरी पत्नी चरण सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा विकास खेत पर जा रहा था, तभी परिवार के ही चार-पांच लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के डल्लू पुत्र श्याम सिंह का कहना है कि वह ट्रैक्टर से गेहूं निकालने खेत जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने उनका रास्ता रोक लिया और ट्रैक्टर नहीं निकलने दिया। विरोध करने पर उनके साथ और उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...