जमुई, अप्रैल 6 -- झाझा। रविवार को एक दंपत्ति के बीच के बीच के आपसी तकरार ने ऐसा वीभत्स रूप ले लिया कि पत्नी द्वारा चाकू से वार कर पति को घायल कर दिए जाने की एक घटना सामने आई है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर की बताई जाती है। इधर घायल युवक रंजन कुमार को इलाज हेतु झाझा स्थित सीएचसी लाया गया। उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है। समाचार संप्रेषण के वक्त तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस बीच पीड़ित पति के परिजनों के कथन के अनुसार युवक रंजन कुमार की शादी के कुछ वक्त बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर उक्त दंपत्ति के बीच तकरार होती रही है। रविवार की सुबह महिला ने अपने पति के पेट पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...