बदायूं, अप्रैल 18 -- मूसाझाग, संवाददाता। विवाद में पत्थरबाजी के दौरान हुए शोर-शराबे में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर घर पर पत्थर फेंकने और हंगामा करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होना पाया गया है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के कौर मझारे गांव का है, जहां निवासी रामकुमार 60 वर्ष पुत्र केदार अपने दूसरे घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हंगामा करते हुए घर पर चढ़ाई कर दी, जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच रामकुमार बाहर रह गए और शोर-शराबा सुनकर उनकी तबीयत ब...