गंगापार, मार्च 17 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बकरी को पीटने से रोकने पर हुए विवाद में चार आरोपियों ने दंपती के साथ गालीगलौज व मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी कमली देवी पत्नी धर्मचंद्र सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी कि बकरी के दरवाजे पर चले जाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी कांति उर्फ नेहा पुत्री भरतलाल, शैलेंद्र सोनकर, चंद्रभान उर्फ पवन और सूर्यभान उर्फ सलमान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे और उसके पति को चोटें आईं। इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...