फिरोजाबाद, मई 14 -- मामूली विवाद के दौरान मारपीट के बाद पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया था। छत से फेंकी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी के चाचा ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिरमई का है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने शव विच्छेदन के बाद मायका पक्ष के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी के ढाई माह बाद विवाहिता ने फंदा लगा दी जानघटना का विवरण घटना शनिवार की है। खैरगढ़ के सिरमई निवासी राहुल पुत्र दीवान सिंह का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी 25 वर्षीया नीतू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान जब मारपीट से बचने को महिला छ...