प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने तबस्सुम पत्नी हुसैन, तकदीरुन्नीशा पुत्री मुख्तार व अमरातुल निशा पुत्री मुख्तार के साथ निशा की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सात लोगों के खिलाफ पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...