बिल्ल्होर, अगस्त 14 -- घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के बदलेसिमनापुर गांव पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सर्वेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके घर के सामने बने पार्क के बगल में धनीराम का प्लाट है। बीते सात अगस्त को पुराने विवाद में धनीराम, उसके बेटे सोनू और उसकी पत्नी रिंकी ने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, धनीराम के बेटे सोनू का कहना है कि सर्वेश और उसकी पत्नी पिंकी ने झूठा आरोप लगाकर गाली-गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा। बचाने पहुंची बहन अनीता को भी पीटा। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...