कटिहार, जून 3 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजापुर पंचायत के बलुआ हटिया टोला के पास भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस घटना में महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा बरारी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम पक्ष के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे वह अपने कामत की देखरेख करने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बताया कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों द्वारा लगभग 40 वर्ष पूर्व खरीदी गई थी।और यह भी पढ़ें- विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट उस जमीन का रसीद भी कटता आ रहा है। उन्होंने बताया कि वे लोग वर्षों से उक्त जमीन पर घर बनाकर रह रहे है। तथा आरोप लग...