प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में गेहूं की मड़ाई को लेकर विवाद में घर में घुसकर सनी कुमार पुत्र सूर्य पटेल को पीटा गया। बीच-बचाव को उसकी पत्नी शारदा देवी आई तो उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। घटना गुरुवार रात 11 बजे की बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में रमईपुर नेवादा गांव निवासी विजय मिश्रा व हर्ष मिश्रा तथा पूरे खिरोधर गांव निवासी हितेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...