मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खम्हवा जमती गांव मजदूरी को लेकर विवाद के दौरान धक्का देने से तेल पेराई मशीन की चपेट में आने से मजदूर जख्मी हो गया। उसके हाथ में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान मजदूर का हाथ काटना पड़ गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।चुनार के कूबा खुर्द तरंगा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र प्यारेलाल मजदूर है। वह चुनार के खम्हवा जमती गांव सुरेश कुमार पटेल की तेल पेराई मशीन पर काम करता है। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी काम पर गया था। सुनील ने बताया कि मजदूरी को लेकर मालिक से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो दुकान को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा दुकानदार कहासुनी के दौरान मालिक ने धक्का दे दिया। जिससे वह तेल पेरने की मशीन पर जा गि...