हाजीपुर, फरवरी 10 -- महुआ। आपसी विवाद को लेकर तलवार से वार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। वही पत्नी को घसीट कर मारपीट किया और उसे गले से सोने की जितिया निकाल लिया। यह घटना महुआ थाना के गद्दोपुर चक मिलखानी गांव के वार्ड संख्या 03 में घटी। घायल का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में किया गया। जहां पर सिर में कई टांके लगाए गए हैं। भुक्तभोगी शिवनाथ दास ने मंगलवार को महुआ थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। आवेदन में बताया गया है कि बगलगीर लोग घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। इस बीच तलवार से वार कर उनका सिर को लहूलुहान कर दिया गया। बचाने आई पत्नी शिव कुमारी देवी को घसीट कर मारपीट किया गया और गले से सोने का जितिया निकाल लिया। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...