नोएडा, मई 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। चोटपुर कॉलोनी में रविवार शाम दोस्तों द्वारा रुपये के लेनदेन के विवाद में चाकू मारकर घायल करने वाले युवक ने सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करारकर परिजन को सौंप दिया। मैनपुरी के कछुपुरा समशेर गांव निवासी दीपक नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक दीपक ने अपने दोस्त अमन और पीयूष से कुछ रकम ली थी। इसी बात को लेकर दीपक का दोनों दोस्तों से विवाद चल रहा था। दीपक रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे चोटपुर में ज्ञान दीप स्कूल के पास खड़ा था। इसी बीच दोनों दोस्त वहां पर पहुंचे। दीपक से कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों दोस्तों ने मिलकर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लोगों को आ...