हापुड़, अप्रैल 9 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हसुपुर में खेत पर काम कर रहे किसान पर दबंगों द्वारा किए गए हमले से सनसनी फैल गई। मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव हसुपुर निवासी नेत्रपाल ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 मार्च को वह अपने खेत में गन्ने की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही हरवीर, ज्ञानवीर, सतपाल, रविन्द्र और उनके साथ चार अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी करने लगे।आरोप है कि थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और सभी आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों, फावड़े व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने किसान को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सीने में गंभीर चोटें आईं और पसलियों में तेज दर्द होने लगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.