सीतामढ़ी, अप्रैल 10 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के प्राइमरी स्कूल पोखर टोल बरियारपुर में हुए विवाद से जुड़े मामले में जिला शिक्षा विभाग ने दो शिक्षिकाओं को राहत दी है। जबकि विभागीय जांच के बाद जहां प्रधान शिक्षक आहाना गुप्ता का निलंबन समाप्त कर उन्हें चेतावनी के साथ बहाल कर दिया गया, वहीं विशिष्ट शिक्षिका पुनिता कुमारी को निन्दन दंड देते हुए दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि 13 दिसंबर 2025 को विद्यालय में हुए विवाद के बाद दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई थी। जांच के दौरान प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ को जांच पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डुमरा को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग ने पूरे मामले की सम...