रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में मामूली विवाद के दौरान दो पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दूधियानगर वार्ड नंबर 13 निवासी अस्पताल संचालक सचिन ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे बंद गैरेज से आवाजें आने पर उन्होंने वहां लिखे नंबर पर फोन कर सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद गैरेज मालिक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अस्पताल में घुस गए। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक युवक को हमला कर घायल कर दिया गया। उन्हें उपचार क...