धनबाद, अप्रैल 13 -- बौआकला उत्तर पंचायत स्थित ईस्ट बसुरिया एक नंबर कॉलोनी के ग्रामीणों में उत्पन्न विवाद को लेकर रविवार को जिप सदस्य, मुखिया व पंसस के उपस्थिति में पंचायत हुई। दोनों पक्षों की बातों को सुनकर विवाद को सुलझाते हुए समझौता कराया गया। बता दें कि कॉलोनी के दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच आपसी झगड़ा व कहासुनी को लेकर मामला तनावपूर्ण बन गया था। सूचना मिलने के बाद तीनों प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपस में समझौता करवा दिया। मौके पर जिप सदस्य मो. इसराफिल, मुखिया भीमलाल रजक व पंसस शंकर रजक, बिनोद भुईयां, विजय भुईयां, शिव कुमार महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...