बांदा, मार्च 9 -- बांदा। गोबर पथने के विवाद में चार लोगो ने सास बहू को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के मवई जुन्नार दार गांव निवासी 35वर्षीय नीतू पत्नी ललित सोमवार की सुबह गोंबर पाथने जा रही थी।तभी पड़ोसी ने गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर उसे चार लोगो ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। शोर गुल सुनकर बहू को पिटता देख 60वर्षीय सास कैलसिया पत्नी रामकुमार बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनेा को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।---------युवक ने फांसी लगाई, भर्तीबांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबीतालाब निवासी 35 वर्षीय कमलेश पुत्र राजाराम ने रविवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा लिया।काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहु...