विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल
बलिया, जून 25 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकहबसापुर गांव में बुधवार को जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घटना में हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
जमीन विवाद का इतिहास चकहबसापुर निवासी सुनीता देवी और श्रीराम यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी कई बार राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश भी कराई जा चुकी है। बताया जाता है कि बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.