विवाद को सुलझाने गांव पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध
मधुबनी, जून 30 -- लदनियां। थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव में मंगलवार की सुबह करहरवा निवासी रजनी देवी पति इन्दल मल्लिक के आवेदन पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित लोगों के द्वारा किए गए भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आवेदन के आलोक में पुलिस ने बच्चों से भरे स्कूली वैन चलाते आरोपित शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस क्रम में पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ के बीच दो घंटे तक फंसी पुलिस को मुक्त कराने पहुंचे डीएसपी सदानंद कुमार को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपित शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार किए बगैर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- जांच के दौरान सिपाही से धक्कामुक्की का वीडियो वायरल डीएसपी ने दोनों पक्ष के लोगों से आपस में मिलकर समझौता कर लेने की बात कही। आवेदक के सूअर की मौत बधार में हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.