बगहा, जुलाई 15 -- मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। बाद में धनहा थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार दौनहा गांव निवासी वसंत मुखिया एवं हीरालाल मुखिया के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार को वसंत मुखिया विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी सूचना देने के लिए हीरालाल मुखिया का नाती धनहा थाना पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News जमीन विवाद में मारपीट पिता पुत्र सहित तीन घायल इसी बीच दोनों पक्ष आमने...