कन्नौज, मार्च 8 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बढईयनपुरवा में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने सास बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव बढईयनपुरवा निवासी रीना देवी पत्नी लाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2 मार्च की सुबह वह अपनी सास मालती देवी के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही उजेश, मदन पुत्र किशन, सुधीर ,अनिल पुत्र उजेस वहां पहुंच गए और मामूली विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने सास बहू को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...