हाजीपुर, फरवरी 18 -- महुआ। विवाद के कारण धारदार हथियार से हमला कर युवक द्वारा आरोप लगाते हुए महुआ थाने को आवेदन दिया गया है। यह घटना मंगलवार को महुआ थाने के फतेहपुर पकरी गांव में घटी। महुआ थाने के सुपौल टरिया निवासी पवन राय के पुत्र अनीश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि वह फतेहपुर पकड़ी में मंगलवार को अपने मामा शंभू कुमार के यहां खेत में फसल की सिंचाई करा रहा था। इस बीच उन पर हमला किया गया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। तीन बाइकों की टक्कर में दो परीक्षार्थी समेत छह घायल महुआ। रेस चलाने के दौरान बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो परीक्षार्थी समेत छह लोग घायल हो गए। हालांकि भगवान का शुक्र था कि सभी को सिर्फ चोटें आई। यह घटना मंगलवार की सुबह महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर मुस्तफापुर के पास घटी। मिली जानकारी के अ...