शामली, जनवरी 5 -- मारपीट के मामले में वांछित चल रहा है दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाभवन चौकि प्रभारी उनि अरविन्द कुमार ने पुलिस टीम पंकज शर्मा व अनुराग सिंह के साथ तलाश करते हुऐ लडाई झगडे के मुकदमो में वाँछित चल रहे दो वारन्टी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी खुर्शीद पुत्र चम्पा नाई उर्फ बशीर मौहल्ला खैल व सलीम पुत्र मौ.शफी मौहल्ला मुजाबरान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लड़ाई झगड़ों को लेकर मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...