बलिया, मई 18 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भीखपुर गांव में रविवार रात उस वक्त खलबली मच गयी, जब मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पत्थर भी फेंका गया। घटना के समय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उक्त कार्यक्रम में मौजूद थे। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया जाता है कि परिवहन मंत्री के कैम्प कार्यालय के प्रबंधन की जिम्मेदारी सम्भालने वाले भीखपुर निवासी नितेश उपाध्याय के शादी की सालगिरह रविवार को थी। शाम को उनके दरवाजे पर नाते-रिस्तेदार और दोस्त-मित्र पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- मंगलवार से पूरे जिले में लगेगा सहयोग शिविर, 10 दिनों में होगा मामलों का निपटारा नितेश के निमंत्रण पर मंत्री भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे...