लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला भूतनाथ मंदिर के सामने निवासी अखिलेश तिवारी पुत्र दिनेश कुमार तिवारी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे नीलकंठ मैदान के सामने अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान कुछ लोग कार्य में बाधा डाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि बाद में जब वह जल निगम के जेई के साथ समझाने गया, तो आरोपियों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि गुलजार अहमद, राहुल भदौरिया, सौरभ दीक्षित, भालू शुक्ला, अजीत पांडेय व उनके 4-5 अज्ञात साथियों ने लात-घूं...