अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार इलाके में मामूली बात को लेकर विवाद और फिर मारपीट हुई। मामले में पीड़ित ने दो लोगों के खिलाग नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू करवा दी है। शिकायत में अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्थुनी पश्चिम निवासी हनुमान प्रसाद पुत्र शोभनाथ का कहना है कि वह अपने बेटे और गाँव के तीन अन्य लड़कों के साथ अयोध्या रामलला का दर्शन-पूजन करने आया था। दर्शन के बाद शाम लगभग पांच बजे टेढ़ी बाजार चौराहा स्थित बबलू की दुकान से सामान ले रहा था। सामान लेने के दौरान दुकानदार से कहासुनी हुई तो बबलू और पास के अमित मेडिकल स्टोर के संचालक ने डंडा से हमला बोल दिया। उसको और अन्य लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। माजरा देख अन्य यात्री एकत्र हुए तो जान से मर देने की धमकी देते...