औरंगाबाद, मार्च 13 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। इस घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कृष्णा यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की शाम गांव के उत्तर दिशा में स्थित नहर के समीप वह चारा लाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गये। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...