भदोही, मार्च 17 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उपरौठ गांव में सोमवार शाम परिवार में विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पारिवारिक विवाद होने के बाद महिला की मौत को लेकर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म रहा। उपरौठ गांव निवासी कंसलाल उर्फ लोदी की 45 वर्षीय पत्नी कुसुम बिंद का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। सोमवार दोपहर में वह कमरे में चली गई और अंदर से गेट बंद कर लिया। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। वहीं अंदर जाने पर महिला का शव फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में महिला का शव उतारा गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच ...